swami vivekanand - स्वामी विवेकानंद जी
स्वामी विवेकानंद (नरेंद्र नाथ बाल्यकाल में नाम)
जन्म: 12 जनवरी 1863
मृत्यु: 04 जुलाई 1902
गुरु: स्वामी रामकृष्ण परमहंस
दार्शनिक: वेदांत एवं योग
अनुयायी: सनातन हिन्दू धर्म
एक सूची उन लेखकों के नामों की जिनके लेखों एवं पुस्तकों को स्वामी विवेकानंद ने अध्धयन एवं विश्लेषण किया:
-- David Hume
-- Immanuel Kant
-- Johann Gottlieb Fichte
-- Baruch Spinoza
-- Georg W. F. Hegel
-- Arthur Schopenhauer
-- Auguste Comte
-- John Stuart Mill
-- Charles Darwin
-- Herbert Spencer
स्वामी विवेकानंद ने
उपनिषद
वेद
भागवद गीता
रामायण
महाभारत
एवं पुराणों का भी अध्ययन किया
एक बार उन्होंने Sir John Lubbock की एक पुस्तक लाइब्रेरी से पढ़ने के लिये उधार ली और अगले दिन ही यह कह लौटा दी कि उन्होंने इस पुस्तक को पूरा पढ़ लिया है। लाइब्रेरियन को जब विश्वास नहीं हुआ तो उन्होंने पुस्तक से कुछ सवाल पूछ यह जांचा। वह चकित था की स्वामी विवेकानंद ने पुस्तक एक ही दिन में पूरी पढ़ ली और सारगर्भित रूप में उसका विश्लेषण भी कर लिया है।
स्वामी विवेकानंद ब्रह्म समाज से प्रेरित थे और हिन्दू धर्म के एक महान उत्प्रेरक जिन्होंने धर्म से कुरीतियों को एक ज्ञान और व्यवहार की दार्शनिक छलनी बनकर दूर किया।
सिस्टर निवेदिता के अलावा कई अन्य धर्मानुयायी भी स्वामी विवेकानंद के अनुयायी बने।
Prof. William Hastie के द्वारा जब William Wordsworth की कविता The Excursion समझाई जा रही थी तो कविता में प्रयुक्त शब्द "trance" को समझने के लिए उन्होंने स्वामी विवेकानंद को स्वामी रामकृष्ण परमहंस के पास भेजा था।
निश्चय ही आप इस संछिप्त विवरण से प्रेरित हो सवामी विवेकानंद के सन्दर्भ में उनके कार्यो, पुस्तकों, प्रेरक वाक्यों, विचारों को साँझा करेंगे।
स्वामी विवेकानंद को अध्ययन करने की सर्वप्रथम प्रेरणा मुझे मेरे पिताजी से मिली और उन्होंने मुझे एक चित्र पुस्तक बचपन में दी थी जो मेरे दादाजी के संग्रह से थी।

Comments
Post a Comment